Jabalpur News : जबलपुर में आज एक चलती ओला गाड़ी में अचानक ही आग लग गई घटना तिलवारा थाना के अंधमूक बाईपास की है। जहां पर अब्दुल रहमान नाम के व्यक्ति जब किसी काम से अपनी ओला गाड़ी में जा रहे थे, इस दौरान गाड़ी उनकी गर्म हुई जैसे ही उन्होंने गाड़ी रोकी तो अचानक ही उनकी गाड़ी आग की चपेट में आ गई, और कुछ ही मिनट में अब्दुल रहमान की गाड़ी पूरी तरह से आग में जलकर खाक हो गई।
क्या है पूरा मामला
अब्दुल रहमान ने बताया कि करीब चार माह पहले उन्होंने पौने दो लाख रुपए में यह ओला गाड़ी खरीदी थी। शुरुआत के समय से ही गाड़ी गर्म हो रही थी। जिसको लेकर कंपनी में भी बताया गया था, लेकिन उनका कहना था कि इस तरह की यह छोटी-मोटी समस्या है, जों कि आगे चलकर ठीक हो जाएगी। तिलवारा निवासी अब्दुल रहमान के मुताबिक वह किसी काम से बाईपास गए थे, चलती गाड़ी में उन्हें एहसास हुआ की गाड़ी कुछ गरम हो रही है तो जैस ही उन्होंने गाड़ी को रोका तो अचानक की उसमें से आग निकलना शुरू हो गई।
आग लगने की जानकारी अब्दुल रहमान ने ओला कंपनी को दी है लेकिन कंपनी वालों का कहना है कि गाड़ी में आमतौर पर ऐसा होता नहीं है। अब्दुल रहमान ने सभी लोगों से यह भी कहा है कि आप भी सोच समझकर ही बैटरी वाली गाड़ी को खरीदें।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”916719013″]
