Jabalpur News : रेलवे स्टेशन में पार्किंग स्टैंड का ठेका निरस्त, ठेकेदार ने रेलवे प्रबंधन पर लगाए आरोप

Jabalpur News : रेलवे स्टेशन में पार्किंग स्टैंड का ठेका निरस्त, ठेकेदार ने रेलवे प्रबंधन पर लगाए आरोप

Jabalpur News : जबलपुर रेल प्रशासन ने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 की पार्किंग का ठेका निरस्त कर दिया है। जिसके बाद ठेकेदार ने रेलवे प्रबंधन पर तानाशाही और मनमानी करने के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए ठेकेदार ने कहा कि रेलवे प्रबंधन ने पार्किंग की जमीनों पर कब्जा करते हुए गार्डन बना दिया है जिसके कारण पार्किंग को लेकर समस्या बनी हुई है।

7 दिन का दिया नोटिस

वही रेलवे प्रबंधन ठेकेदारों पर अभद्रता और मारपीट करने के आरोप भी लगाए है। इसके साथ साथ उन पर हजारों रुपए का जुर्माना भी लगाया जाता हैं। यह रेलवे प्रबंधन की तानाशाही और मनमानी ही है जिसके चलते उनका ठेका निरस्त किया गया है। बताया जाता है कि प्लेटफार्म नंबर 6 की पार्किंग का ठेका इसलिए निरस्त किया गया है क्योंकि वहां पार्किंग ठेके के नियम का पालन नहीं किया जाता था जिसके चलते रेल प्रशासन द्वारा 7 दिन का नोटिस भी ठेकेदार को दिया गया था जिसके चलते अब यह कार्रवाई की गई है।

जुर्माना लगाया

पार्किंग ठेकेदार का मानना है कि यह कार्रवाई करने से यात्री वाहन पार्किंग को लेकर परेशान हो जाएंगे क्योंकि यदि वे रेलवे स्टेशन के ठीक सामने अपने वाहन खड़े करते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाता है। वही बिना स्टैंड के यात्रियों के वाहन भी चोरी होने का डर है, बावजूद रेलवे प्रशासन मनमानी पर उतारू है
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”797689026″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews