
Jabalpur News : जबलपुर की नर्मदा नदी के जिलहरी घाट में दो पत्थर पानी में तैर रहे हैं यह जानकारी जब लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में लोग जिलहरी घाट पहुंचने लगे, पर जब लोग वहां पहुंचे तो वहां ना पानी में तैर रहे पत्थर थे और ना ही वह लोग जो कि पानी में पत्थर को तैरा रहे थे।
यह है मामला
दरअसल, सोशल मीडिया में आज एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कि कुछ लोग जिलहरी घाट में पानी में पत्थरों को तैर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद बड़ी संख्या में दोपहर को लोग जिलहरी घाट पहुंचे। स्थानीय नाविकों ने बताया कि आज कुछ लोग जिलहरी घाट में आए थे और उनके पास दो पत्थर थे, बताया जा रहा है कि यह परिवार जयपुर से आया हुआ था जो कि करीब 2 घंटे तक जिलहरी घाट में स्नान करता रहा और फिर चले गए।
नाविकों का कहना है कि आज से पहले उन्होंने कभी भी पानी में पत्थरों को तैरते हुए नहीं देखा था, अब यह जानकारी नहीं है कि यह दोनों पत्थर उन्होंने कहां से लाए थे।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”832886463″]
