Jabalpur News : बेरोजगार युवकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

shahdol news

Jabalpur News : जबलपुर में बेरोजगार युवकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तीनो युवक बिहार के रहने वाले है और जबलपुर में ट्रेंड इंडिया प्राईवेट लिमिटेड नामक कम्पनी खोले हुए थे। अभिषेक, कुंदन और सोनू तीनो युवक बेरोजगार युवकों को देश की मशहूर फैशन कम्पनी के शोरूम में भर्ती कराने के नाम पर बिहार और उत्तरप्रदेश के एक दर्जन से अधिक युवकों को जबलपुर बुलाये थे।

यह है मामला

बता दें कि आरोपियों ने बेरोजगार युवकों से 50-50 हजार रूपए बिजनेस के नाम पर लिए थे और कहा की आप लोगो को 45-45 हजार रूपये सैलरी मिलेगी। जबलपुर में जब बेरोजगार युवक आये तो उन्हें आरोपियों ने बेवकूफ बना दिया। बेरोजगार युवक अपने आपको ठगा महसूस करने के बाद रांझी पुलिस थाने पहुंचे और धोखाधड़ी करने वालो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अधिषेक, कुंदन और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक तुषार कान्त विद्यार्थी ने बताया की आरोपियों ने बेरोजगार युवकों के साथ धोखाधड़ी कर तक़रीबन 5 लाख 70 हजार रूपये वसूले है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है की उन्होंने जबलपुर के आलावा किन किन राज्यों में इस तरह की धोखाधड़ी की है। बेरोजगार युवक रोजगार के नाम पर अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी से मायूस होकर अपने अपने घर रवाना हो गए है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”865531517″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews