Jabalpur News : कबाड़ गोदाम ब्लास्ट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

इस पूरे मामले में एसआईटी टीम का गठन किया गया है जो कि अपनी जांच कर रही है। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसियों ने भी जांच रिपोर्ट तैयार की है। जो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी।
jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर के खजरी खिरिया बाईपास के पास रजा मेटल इंडस्ट्री में 25 अप्रैल को हुए विस्फोट के मामले में अधारताल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विस्फोट से जुड़ी जानकारी और मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम की पतासाजी को लेकर दोनों आरोपियों को 1 मई तक की पुलिस रिमांड ली है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कबाड़खाने का मालिक शमीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम बनाई गई हैं, जो कि उसे जबलपुर और दूसरे जिले में तलाश कर रहीं हैं। सीएसपी अधारताल प्रियंका करचाम ने बताया कि कबाड़ खाने में हुए ब्लास्ट मामले में समीम खान के बेटे फहीम खान और एक अन्य आरोपी सुल्तान खान को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय से पूछताछ के लिए 1 मई तक कि रीमांड मिली है। मुख्य आरोपी शमीम खान अभी फरार है जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीएसपी ने बताया कि आईजी सर के निर्देश पर एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है जो कि अपनी जांच कर रही है। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसियों ने भी जांच रिपोर्ट तैयार की है। जो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”940785295″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews