
Jabalpur News : जबलपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर और उसकी मां को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मिलकर अनेक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया और चोरी का माल अपने घर में छुपाकर रखा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी सोने चांदी के जेवरात और चुराई हुईं बाइक सस्ते दामों में बेंचने की तैयारी कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने चांदी के जेवरात सहित 4 टू-व्हीलर सहित करीब 3 लाख रुपए का माल जब्त किया है।
यह है मामला
जानकारी अनुसार बेदी नगर में घटना के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने टीम बनाई। इस बीच मुखबिर स पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सूपाताल छुई खदान पहाड़ी में शंकर जी के मंदिर के चबूतरे पर शिब्बू मंसूरी बैठा है जो लोगों से सोने चांदी के जेवर व बाइक बहुत ही कम कीमत में बेचने की बात कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने शिब्बू उर्फ आसिफ मंसूरी 19 वर्ष निवासी सूपाताल थाना गढा को दबोच लिया।
[dgv_vimeo_video id=”803924265″]
पूछताछ में शिब्बू मंसूरी ने 2 जनवरी 2023 की देर रात आम हिनौता स्थित एक घर के सामने से बाइक हीरो डीलक्स क्रमाक एमपी 20 एमडी 1525 एवं एक होण्डा साइन बाइक क्रमांक एमपी 20 1738 को ग्राम गुरैयाघाट थाना बरेला से, तथा एक्टिवा क्रमांक एमपी 2 एसक्यू 7757 को करमचंद चौक ओमती से एवं होण्डा साईन बाईक क्रमांक एमपी 20 एनके 5503 गुरैयाघाट सहित देवीनगर छुईखदान में एक सूने मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसकर घर में रखी आलमारी का ताला तोड़कर सोने की 5 लौंग, 1 मंगलसूत्र दो सोने की बाली दो कनछड़ी, चांदी की दस चूड़ी, तीन जोड़ चांदी की पायल एक चांदी की राखी और नकदी चोरी करना बताया। बेदीनगर सूपाताल से एक सूने मकान के गेट की सांकल तोड़कर घर मे रखी गैस सिलेण्डर की टंकी, एलसीडी टीवी, पीतल की कसेड़ी, एक पीतल की गगरी, एक तांबे की थाली, लोटा, तीन काँसे की थाली चोरी करने की वारदात को कुबूल किया।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”803924630″]
