Jabalpur News : राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने कहा – मैं नही लडूंगा विधानसभा चुनाव, न मेरा कोई इरादा

Jabalpur News : राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने कहा – मैं नही लडूंगा विधानसभा चुनाव, न मेरा कोई इरादा

Jabalpur News : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता उतर रहे हैं ऐसे में कयास अब यह भी लगाए जा रहे है कि कांग्रेस भी अपने सीनियर नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतर सकती है। इस बीच राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने साफ कह दिया है कि वह विधानसभा चुनाव बिल्कुल भी नहीं लड़ेंगे और ना ही उन्हें इस चुनाव में इस तरह का इंटरेस्ट है।

विवेक तन्खा ने दिया यह बयान

उन्होंने आगे कहा कि मेरा कोई इरादा भी नहीं है कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ूँ। उन्होंने कहा कि जितना पार्टी ने मुझे काम दिया है मैं उतना काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं फुल टाइम 24 घंटे का नेता नहीं हूं, मुझे पढ़ाई-लिखाई का काम भी करना पड़ता है, कोर्ट कचहरी भी देखना पड़ता है। मेरे पास बहुत सारे काम है इसलिए मुझे सभी कामों में फोकस करना होता है।

मध्यप्रदेश में भाजपा की हालत है बहुत ही खराब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार मध्य प्रदेश दौरे करने को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि मध्य प्रदेश में चुनाव होने हैं लिहाजा इसको लेकर बार-बार नरेंद्र मोदी एमपी आ रहें है। 5 अक्टूबर को जबलपुर भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बार-बार मध्य प्रदेश आना यह भी समझा जा सकता है कि जल्द ही आचार संहिता लग सकती है, इस वजह से उनकी कोशिश है कि अधिक से अधिक मध्य प्रदेश का दौरा कर सकें। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की हालत मध्यप्रदेश में बहुत ही खराब है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”870263485″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews