Jabalpur News : सेल्फी ने ली जान, तीन लोग नदी में डूबे, मौत

Jabalpur News : सेल्फी ने ली जान, तीन लोग नदी में डूबे, मौत

जबलपुर,संदीप कुमार। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में रहने वाले कुछ छात्र आज जबलपुर (jabalpur) पहुंचे थे जहां उन्हें एक कॉलेज में एडमिशन करवाना था। यह सभी छात्र एडमिशन करवाने के बाद घूमने के लिए कार द्वारा न्यू भेड़ाघाट पहुंचे उसी दौरान ग्रुप में शामिल एक कॉलेज छात्रा का पैर अचानक से फिसल गया उसे बचाने के लिए उसके साथी 2 लड़के भी पानी में कूद गए। कुछ ही देर में तीनों ही गहरे पानी में जाकर समा गए।

यह भी पढ़े…MP पंचायत चुनाव पर बड़ी अपडेट, जनपद सदस्य सहित कई सरपंच निर्विरोध निर्वाचित, मतपत्र पर नवीन जानकारी

तीनों ही कॉलेज छात्र के पानी में डूबने के बाद हड़कंप मच गया,साथी दोस्तो ने चीख-पुकार करना शुरू कर दिया इसी दौरान स्थानीय पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंची और उसके बाद फिर पानी में डूबे तीनों ही छात्रों की तलाश करना शुरू कर दी। घटनास्थल से कुछ दूर पर 17 साल की खुशबू की डेथबॉडी पुलिस को मिली है जबकि दो अन्य छात्र अभी भी गुम है जिन्हें गोताखोर और स्थानीय पुलिस लगातार तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े…6 दिन से लापता आदिवासी बालक, पुलिस अलर्ट पर, ड्रोन ओर डॉग स्कॉट से खोजा जा रहा है जाट का जंगल

तिलवारा घाट थाना पुलिस ने बताया कि विजयराघवगढ़ के रहने वाले 7 से 8 कॉलेज छात्र एडमिशन करवाने के लिए जबलपुर आए थे कॉलेज में एडमिशन होने के बाद यह सभी लोग घूमने के लिए न्यू भेड़ाघाट पहुंचे जहां पर की खुशबू नाम की छात्रा का अचानक से ही पैर फिसल गया उसे बचाने के लिए राकेश आर्य और श्रीराम भी पानी में उतर गए देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में डूब गए। जिसमें की खुशबू की डेथबॉडी मिल गई है जबकि राकेश और श्री राम को पुलिस लगातार तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े…सरकारी योजना: नहीं सताएगी बेटी की पढ़ाई और शादी की चिंता, इस योजना में निवेश करने पर मिलेगा फायदा

सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि जबलपुर के भेड़ाघाट में सेल्फी लेने के दौरान हुई दुर्घटना में विद्यार्थियों के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews