
Jabalpur News : जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले किसान विश्वनाथ साहू पर उसकी दूसरी पत्नी के बेटे ने लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी, हत्या की वजह पैसों का विवाद बताया जा रहा है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बेलखेड़ा थाना प्रभारी सुखदेव धुर्वे ने बताया कि बगीचा में रहने वाले मृतक विश्वनाथ साहू खेती किसानी किया करते थे। उन्होंने दो शादी की थी। पहली पत्नी का नाम सूनता बाई है जबकि दूसरी पत्नी का नाम राजकुमारी है जो बिजली विभाग में चपरासी के पद पर पदस्थ थी और कुछ माह पहले ही रिटायरमेंट हुई थी, उन्हें अब पेंशन मिला करती है।
आज सुबह विश्वनाथ बाथरूम में नहा रहे थे तभी उनकी दूसरी पत्नी का बेटा जितेंद्र राय आया और अपनी मां से विवाद करते हुए रुपए मांगने लगा जिस पर कि मां ने मना कर दिया। मां की इतनी बात सुनते ही जितेंद्र कहने लगा कि जब अपने पति को रुपए देती हो तो मुझे भी दो।
गुस्से में जितेंद्र ने घर पर ही रखा लोहे का पाइप उठाया और बाथरूम में नहा रहे विश्वनाथ के पास जाकर उसके सिर पर दे मारा, जिसके बाद वह बाथरूम में ही गिर गया। आवाज सुनने के बाद जब तक विश्वनाथ की पत्नी उनके पास पहुंची तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, घटना के बाद आरोपी जितेंद्र भाग गया था जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी पाई।
[dgv_vimeo_video id=”775753947″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

