Jabalpur News : यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 लोग घायल

up road accident

Jabalpur Accident News : MP के जबलपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है जहाँ रोहाणी ट्रैवल्स की एक बस जो कि रीवा से जबलपुर की तरफ आ रही थी वह अचानक ही गोसलपुर थाना के रामपुर हाईवे के पास पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों की चीख-पुकार मच गई, स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मौके पर पहुंची गोसलपुर थाना पुलिस ने यात्रियों को बाहर निकाला और फिर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज से हो रहा स्वास्थ्य केंद्र और पनागर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घटना में तकरीबन 10 यात्री घायल बताए जा रहे हैं ।

घटना को लेकर गोसलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रोहनी ट्रेवल्स की बस जो कि रीवा से जबलपुर तरफ तकरीबन 25 से 30 यात्रियों को लेकर आ रही थी अचानक ही अनियंत्रित हो जाने के चलते रामपुर गांव के पास हाईवे पर पलट गई। इस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को मामूली चोट आई है जिनका इलाज किया जा रहा है, वहीं घटना के बाद बस को जप्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

गोसलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि यात्रियों से पूछताछ के दौरान जानकारी लगी कि चालक तेज रफ्तार बस चला रहा था और अचानक ही रामपुर चौराहे के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके चलते यह हादसा हुआ, फिलहाल पुलिस ने बस को जप्त कर जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews