जबलपुर में चलती ऑटो में अचानक लगी आग, हुआ तेज विस्फोट

jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर के पाटन थाना अंतर्गत ग्राम धनेटा में चलते हुए एक ऑटो में अचानक ही आग लग गई। इस ऑटो में घरेलू गैस सिलेंडर भरे हुए थे। ऑटो ड्राइवर ने जैसे ही देखा कि आग लग रही है, उसने तुरंत ही ऑटो को खड़ा करके वहां से दूर हो गया। कुछ देर में अपने पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में पूरे ऑटो सहित गैस सिलेंडर में आग लग गई, और उसके बाद फिर एक के बाद एक दो तेज विस्फोट हुए। विस्फोट की गन कितनी तेज थी कि कई गांव में सुनाई दी।

यह है पूरा मामला

बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड का हमला मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पाटन थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि ऑटो घरेलू गैस सिलेंडर भरकर जब शहपुरा तरफ यह जा रहा था। इस दौरान ग्राम धनेटा के पास ऑटो में अचानक ही आग लग गई।

जानकारी के मुताबिक यह है घरेलू गैस सिलेंडर पलक एजेंसी के बताए जा रहे हैं। फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने ऑटो में लगी आपको काबू पाया है। हालांकि ऐतिहातन तौर पर अभी पाटन- शहपुरा मार्ग को बंद रखा गया है क्योंकि यह बताया जा रहा है कि कुछ घरेलू गैस सिलेंडर में अभी भी आगे लगी हुई है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews