
Jabalpur News : एक सामाजिक कार्यक्रम में नरसिंहपुर जा रहे BJP से निलंबित नेता एवं हैदराबाद के गोशामहल से विधायक टी राजा ने जबलपुर के पाटन में मीडिया से बात करते हुए सांसद एवं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि ओवैसी देशद्रोही है।
विधायक टी राजा ने कहा कि अतीक अहमद जैसे गद्दार को वह अपनी पार्टी में मिलाते हैं, गैंगस्टर की मौत जैसी होनी चाहिए थी वैसे ही हुई है, उस पर भी असदुद्दीन ओवैसी राजनीति करते हैं। टी राजा ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति हमेशा से ऐसी रही है कि जहां- जहां चुनाव होते हैं वहां की जनता को डराना धमकाना, राजनीतिक पार्टियों को ब्लैकमेल करना ही उनका काम है।
कार्यक्रम में शामिल होने तेलंगाना से जबलपुर पहुंचे विधायक टी राजा ने कहा कि जिस क्षेत्र से असदुद्दीन ओवैसी सांसद है, उस क्षेत्र के ही मुसलमान आज अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं, वहां के रहने वाले मुसलमानों का ही ओवैसी भला नहीं कर रहे हैं तो देश का भला क्या करेंगे?
टी राजा ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी चाहे कितनी ही ताकत लगा ले, उनके चुनाव लड़ने से भाजपा को किसी भी तरह का फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि आज का वोटर चाहता है कि केंद्र में भी और राज्य में भी बीजेपी की सरकार होनी चाहिए। टी राजा ने कहा कि कुछ माह बाद मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक में चुनाव होने है, असदुद्दीन ओवैसी जैसे कितने भी नेता चाह ले भाजपा का नुकसान नहीं कर सकते।
[dgv_vimeo_video id=”821967259″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

