Jabalpur News : शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ किया रेप , गिरफ्तार

Jabalpur News : शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ किया रेप , गिरफ्तार

Jabalpur Rape News : जबलपुर के खमरिया थाना अंतर्गत एक शासकीय स्कूल में 9 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी उसी स्कूल में शिक्षक है जिसने की बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप किया था। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

बताया जा रहा है कि घटना 22 दिन पुरानी है आरोपी की धमकी से बच्ची डर गई थी इसके कारण वह किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब शिक्षक ने फिर से छेड़छाड़ की तो अपने साथ हुई ज्यादती को बच्ची ने मां से बताया जिसके बाद परिजन की शिकायत पर आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेनडे के मुताबिक बच्ची के साथ 9 जनवरी को दरिंदगी की गई थी किसी को कुछ बताने पर स्कूल से निकालने की धमकी टीचर के द्वारा बच्ची को दी गई थी। बच्ची के साथ एक बार फिर से टीचर ने जब छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया तो बच्ची ने अपने घर वालों को इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बताया। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त में है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews