Jabalpur News: ट्रेन से हो रही थी तेंदूपत्ता की तस्करी, RPF ने किया जब्त

Jabalpur News: ट्रेन से हो रही थी तेंदूपत्ता की तस्करी, RPF ने किया जब्त

जबलपुर, संदीप कुमार। तस्करों ने तेंदूपत्ता के लिए ट्रेन को अपना साधन बना लिया है। यह वजह है कि जबलपुर-दमोह मार्ग में इन दिनों ट्रेन के माध्यम से तेंदूपत्ता लाने ले जाने का काम तेजी से चल रहा है।  आरपीएफ को देर रात गाड़ी संख्या 06622 से लावारिस हालत में मिले 16 बोरी सूखा तेंदूपत्ता बरामद किए है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25000 है।  जिसे की वन विभाग बांदकपुर को सुपुर्द किया गया है।

बीना-इटारसी पैंसेंजर में मिला तेंदूपत्ता

उप निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा जब स्टाफ के साथ सेक्शन गस्त कर रहे थे। तभी गाड़ी संख्या 06622 कटनी-बीना पैसेंजर को बांदकपुर स्टेशन पर चैक किया तो पाया कि सामान्य बोगी में लावारिस हालत में 16 बोरी सूखा तेंदूपत्ता पड़ा हुआ है। जिसे की बीड़ी बनाने में उपयोग में किया जाता है।

Read More: Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, किसानों सहित इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

ट्रेन से बरामद की गई 16 बोरी तेंदूपत्ता को बांदकपुर स्टेशन पर उतरवाकर एवं वन विभाग दमोह डीएफओ विपिन पटेल को सूचित किया गया। जिसके बाद वन विभाग बांदकपुर का अमला आया। जिसे की सभी 16 बोरिया सूखा तेंदूपत्ता सुपुर्द किया गया। वन विभाग मामले में तेंदूपत्ता अधिनियम 1964 की धारा 5 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews