Jabalpur News : चोर अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार, मामला दर्ज

Jabalpur News : चोर अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार, मामला दर्ज

Jabalpur News : जबलपुर के निजी अस्पताल में इलाज करवाने आए एक व्यक्ति की चंद मिनिटों में अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने पलक झपकते ही पार कर दिया। घटना गुरुवार की दोपहर की है जब घंटाघर निवासी हैदर अली अस्पताल में थेरेपी करवाने आए हुए थे, और अपनी बाइक अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी कर दिए थे। करीब आधे घंटे बाद जब हैदर अली वापस आते हैं तो देखते हैं कि उनकी बाइक गायब है।

यह है पूरी घटना

हैदर अली तुरंत ही अपने बेटे जफर अली को यह घटनाक्रम बताते हैं, जिसके बाद जफर अली अस्पताल पहुंचता है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालता है। फुटेज में तीन अज्ञात चोर उनकी बाइक के आसपास घूमते हुए नजर आते हैं। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि अस्पताल से तीन लड़के बाहर निकलते हैं। जिसमें एक लड़का मास्टर चाबी लगाकर बाइक स्टार्ट करता और वहां के फरार हो जाता है जबकि दो अन्य साथी पैदल ही वहां से निकल जाते हैं। जफर अली ने बाइक चोरी के सीसीटीवी फुटेज के साथ ओमती थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

ओमती थाने में पदस्थ एस आई मयंक ने बताया कि जफर अली के द्वारा दिए गए सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”810972905″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews