Jabalpur News : पहले चुराए पौधे, अब खुद के पैसे से लगवाएंगी उसी प्रजाति के पौधे।

Jabalpur News : पहले चुराए पौधे, अब खुद के पैसे से लगवाएंगी उसी प्रजाति के पौधे।

जबलपुर, संदीप कुमार। पूरे मध्यप्रदेश में दो दिन पहले सोशल मीडिया में जबलपुर का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें की एक संपन्न घर की महिला सरकारी पौधों को चुराते हुए नज़र आई थी। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला कार से उतरती है और कटंगी कटंगा चौराहा स्थित फुटपाथ में लगे सरकारी पौधे को मिट्टी सहित उखाड़ते हुए अपनी कार में बैठीती है और फिर वहां से चली जाती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे झांसी, राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व के उद्घाटन में हुए शामिल, कही यह बात।

महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद जबलपुर स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया और वीडियो में देखी जा रही कार की मदद से महिला की तलाश करना शुरू कर दिया।

Indore news : पुलिस गिरफ्त में 2 शातिर बदमाश, नशा करने के लिए करते थे चेन स्नैचिंग

नगर निगम स्मार्ट सिटी ने महिला की पहचान करने के बाद उसे नोटिस भेजा। नोटिस मिलने के बाद महिला ने अपनी गलती मानी और कहा है कि भविष्य में ऐसी गलतीं दोबारा नही होगी। इतना ही नहीं महिला ने यह भी भरोसा दिलाया कि वह चार पौधे ले जाने के एवज में उसी प्रजाति के 10-20 पौधे लगाकर शहर के सौंदर्यीकरण में सहयोग करेगी।

MP News : कोरोना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जल्द जारी होंगे आदेश

नोटिस मिलने के बाद MPEB कालोनी निवासी महिला ने लिखित में माफीनामा दिया। साथ ही महिला ने कहा है कि हम जहाँ पौधे लगाएंगे उस जगह का वीडियो बनाकर अधिकारियों को भी भेजेंगे। बताया जा रहा है कि महिला एमपीईबी में पदस्थ आंनद गुप्ता के परिवार की है,फिलहाल महिला के लिखित में माफीनामा माँगने के बाद नगर निगम ने इस शर्त पर महिला को माफ किया है कि जिस जगह से पौधे उखाड़े है वहाँ पर उसी प्राजाति के पौधे लगायेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”646859718″]

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews