Jabalpur News : नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में भिड़े दो कैदी, दोनों हुए घायल, जारी इलाज

संजय सारंग के खिलाफ जेल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। छोटू चौबे के कान में मामूली चोट आई है जिसका यह अस्पताल में इलाज करवाया गया है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में हुई गैंगवॉर

Jabalpur News : जबलपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में सोमवार की दोपहर को दो कैदी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच पहले तो जमकर बहस हुई और फिर मारपीट होना शुरू हो गई। एक कैदी ने दूसरे कैदी पर लोहे की पट्टी से हमला कर दिया। जिसके चलते कैदी के कान पर चोट लग गई।

क्या है पूरा मामला

घटना की जानकारी मिलती ही जेल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और घायल कैदी का जेल अस्पताल में इलाज करवाया गया। बताया जा रहा है कि संजय सारंग और छोटू चौबे के बीच आपस में मामूली कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद दोनों में विवाद होने लगा। छोटू चौबे का फोन आ गया जिससे अटेंड करने के लिए वह फोन सेंटर गया। वहां से लौटकर जब छोटू चौबे आ रहा था। इस दौरान संजय सारंग ने उसे पर हमला कर दिया।

केंद्रीय जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर का कहना है कि संजय सारंग के खिलाफ जेल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। छोटू चौबे के कान में मामूली चोट आई है जिसका यह अस्पताल में इलाज करवाया गया है। बता दे कि संजय सारंग बदमाश है जिसके खिलाफ दर्जनों अपराध दर्ज हैं बीते 2018 से वह लगातार जेल में आ जा रहा था। छोटू चौबे अपने दोस्त अनीराज नायडू की हत्या के मामले में सजा काट रहा है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews