
BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI
Jabalpur News : जबलपुर की गढ़ा थाना पुलिस ने ई रिक्शा चुराने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह चोर इतने शातिर हैं कि पलक झपकते ही बड़े से बड़े वाहन को गायब कर दिया करते थे।
क्या है पूरा मामला
गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि सोनू केवट नामक व्यक्ति ई रिक्शा चलाने का काम करता है और इसी के माध्यम से वह अपने परिवार का गुर्जर बसर करता है। वह शाहि नाका के पास अपना ई-रिक्शा खड़ा कर कहीं गया हुआ था तभी अचानक उसका ही रिक्शा वहां से गायब हो गया। काफी ढूंढने के बाद थकहार कर सोनू केवट ने पुलिस की शरण ली प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गढ़ा थाना पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरा खंगालते हुए दो संदिग्ध संजय दुबे एवं राम यादव को गिरफ्तार किया।
सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने ई रिक्शा चुराना स्वीकार किया। दोनों शातिर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस उनसे अन्य वारदातों के विषय में पूछताछ कर रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”982545343″]
