Jabalpur News : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

Jabalpur News : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

Jabalpur Accident News : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के माढोताल थाना अंतर्गत कटंगी बाईपास के पास आज शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना माढोताल पुलिस को दी गई। जिसके बाद माढोताल पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए मेडिकल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह है पूरी घटना

घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि माढोताल और कटंगी के बीच एक युवक का एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तब तक युवक दम तोड़ चुका था। वही जब उसकी जेब में रखें कागज देखे गए तो पता चला कि मृतक का नाम प्रमोद मेहदेले है। जिसकी उम्र लगभग 43 वर्ष है। वहीं पुलिस आस-पास मौजूद सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अज्ञात वाहन की पतासाजी शुरू कर दी है। साथ ही मृतक कहां का रहने वाला है इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews