Jabalpur News : जीआरपी के हत्थे चढ़ा शातिर मोबाइल चोर, 24 मोबाइल बरामद

पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 445/24 धारा 411 भादवि एवं अपराध क्र. 437/24 धारा 379 भादवि के अंतर्गत विवेचना की जा रही है। जप्त मोबाइलों के मालिकों की तलाश की जा रही है।
jabalpur grp

Jabalpur News : ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले एक युवक को जबलपुर जीआरपी ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छः से गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने युवक के पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला

जीआरपी थाना प्रभारी बलराम यादव जवानों के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या छः के पूर्वी छोर गेट नंबर 2 पर एक युवक खड़ा था। जीआरपी के जवानों ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वे ट्रेनों में यात्रियों का सामान और मोबाइल चोरी करता हैं। उसके पास चोरी का मोबाइल भी है। इस कारण टीम को देख कर भाग रहा था। जीआरपी प्रभारी बलराम यादव ने बताया कि पकड़ा गया युवक उमाशंकर उर्फ भोले शंकर मिश्रा पिता स्व. बद्री प्रसाद मिश्रा उम्र 38 वर्ष निवासी पटेल मौहल्ला ग्राम बरगी थाना बरगी जिला जबलपुर (म.प्र.) का है।

पकड़े गए शातिर मोबाइल चोर से पुलिस ने विभिन्न कम्पनियों के 24 मोबाइल बरामद किए है। जिनकी बाजार कीमत चार लाख इक्यावन हजार रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 445/24 धारा 411 भादवि एवं अपराध क्र. 437/24 धारा 379 भादवि के अंतर्गत विवेचना की जा रही है। जप्त मोबाइलों के मालिकों की तलाश की जा रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”960332092″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews