Jabalpur News : चलती ट्रेन में यात्री से रिश्वत लेते टीटीई का वीडियो वायरल, डीआरएम ने किया सस्पेंड

रेल मंत्रालय के निर्देश पर यात्रियों की मदद और शिकायतों के लिए रेल एप मदद को इजाद किया गया है और इसी एप पर नागेंद्र कुमार के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसमें तुरंत ही कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है।
Suspend, Gwalior News

Jabalpur News : प्रयागराज से मुंबई जा रही ट्रेन में ड्यूटी कर रहे एक टीटीई का यात्री से रुपए लेते हुए का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो जब रेलवे के अधिकारियों तक पहुंचा तो टीटीई पर कार्रवाई करते हुए डीआरएम ने सस्पेंड करते हुए उन्हें अपने ऑफिस में अटैच किया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज से सतना तक जा रहे एक यात्री से टीटीई नागेंद्र कुमार ने उसे स्लीपर में सीट देने के एवज में 200 रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसका यात्री के कुछ दोस्तों ने वीडियो बनाया और फिर रेल एप मदद एप्लीकेशन में अपलोड कर दिया। वीडियो को रेलवे अधिकारियों ने देखा और इसे एक गंभीर लापरवाही मानते हुए तुरंत ही नागेंद्र कुमार को सस्पेंड करते हुए उन्हें डीआरएम ऑफिस में अटैच किया।

सीनियर डीसीएम मधुर कुमार वर्मा ने बताया कि रेल मंत्रालय के निर्देश पर यात्रियों की मदद और शिकायतों के लिए रेल एप मदद को इजाद किया गया है और इसी एप पर नागेंद्र कुमार के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसमें तुरंत ही कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”977815206″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews