Jabalpur News : पति के वियोग में पत्नी ने की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Jabalpur News : जबलपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ पति द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद पति से बिछड़ने का वियोग पत्नी नहीं सह सकी जिसके चलते उसने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल ही महिला को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया जहां उसने आज सुबह दम तोड़ दिया।

यह है पूरा मामला

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए संजीवनी नगर थाना में पदस्थ उप निरीक्षक सतीश झारिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरती मेहरा नामक महिला द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास किया गया है, जिसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने महिला से पूछताछ करने की कोशिश की और हत्या का कारण जानना चाहा लेकिन महिला होश में नहीं थी, जिसके बाद आज तड़के महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार 26 मार्च को आरती के पति अमन मेहरा द्वारा भी आत्महत्या की गई थी। पुलिस ने दोनों मामलों को कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews