Jabalpur News : युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Jabalpur News : जबलपुर के गोसलपुर में देर रात मामूली बात पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने आज दोपहर गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है कि बारात में नाचने के दौरान मृतक और आरोपियों का विवाद हुआ था। मृतक का नाम देवराज चौधरी है।

यह है पूरा मामला

गोसलपुर पुलिस के मुताबिक देर रात दो बजे कुशनेर पिपरिया से बारात गोसलपुर चौधरी मोहल्ला आई हुई थी। इसी बारात में देवराज चौधरी भी आया था। बारात में मृतक और आरोपी साथ में नाच रहें थे, उसी दौरान देवराज का धक्का आरोपी को लग गया। इसी को लेकर मृतक और आरोपियों का विवाद हुआ तभी दो लड़कों ने चाकू निकालकर देवराज को मार दी।

घटना में देवराज की मौके पर मौत हो गई। देवराज का पोस्टमार्टम सिहोरा में हो रहा है। चाकू मारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने आज दोपहर गिरफ्तार कर लिया।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews