जबलपुर- अतिक्रमण कर अवैध रूप से कालोनी काट रहे बदमाश का विरोध जताना पड़ा भारी, महिलाओं सहित पार्षद की कर दी पिटाई

जबलपुर- अतिक्रमण कर अवैध रूप से कालोनी काट रहे बदमाश का विरोध जताना पड़ा भारी, महिलाओं सहित पार्षद की कर दी पिटाई

JABALPUR NEWS :  जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत क्रेशर बस्ती में स्थानीय पार्षद अनुपम जैन और बस्ती की महिलाओ के साथ हुई मारपीट के विरोध में रविवार की दोपहर को स्थानीय लोगो ने तिलवारा थाने का घेराव करते हुए बदमाश साहिल खान के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया और जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी की मांग की।

[dgv_vimeo_video id=”1072958743″]

महिलाओं से मारपीट फिर पार्षद को भी पीटा 

पार्षद अनुपम जैन ने बताया की क्रेशर बस्ती में साहिल खान नामक युवक जो आदतन बदमाश है, उसके द्वारा बस्ती में अवैध अतिक्रमण कर जगह जगह मकान बनाकर बेचा जा रहा है, कुछ महिलाओ के घर के सामने कब्जा कर साहिल खान सरकारी जमीन पर अवैध मकान बनवा रहा था, जिसका विरोध जब स्थानीय महिलाओ ने किया तो साहिल खान ने उनके साथ जमकर मारपीट की।

मामला दर्ज 

जानकारी लगते ही स्थानीय पार्षद अनुपम मौके पर पहुँचे और साहिल खान को समझाइश दी गई, लेकिन साहिल खान ने समझने की बजाए पार्षद अनुपम जैन से मारपीट शुरू कर दी।जहा पार्षद और स्थानीय लोगो ने थाने का घेराव कर मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद तिलवारा थाना पुलिस अब बदमाश साहिल की तलाश में जुट गई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews