जबलपुर : यात्रीगण कृपया ध्यान दे, आज विंध्याचल एक्सप्रेस आंशिक निरस्त रहेगी

जबलपुर : यात्रीगण कृपया ध्यान दे, आज विंध्याचल एक्सप्रेस आंशिक निरस्त रहेगी

जबलपुर, संदीप कुमार। रेल प्रशासन द्वारा पॉवर हाउसों (बिजली घरों) में कोल सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कटनी-बीना-कटनी रेल खण्ड पर माल गाड़ियों के भारी आवागमन के कारण आज दिनांक 17.02.2022 को इटारसी से 16.20 बजे प्रस्थान कर भोपाल जाने वाली गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल (वाया जबलपुर-कटनी मुड़वारा-बीना) विंध्याचल एक्सप्रेस को जबलपुर (jabalpur) स्टेशन पर आंशिक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़े…UP मे बोले नरोत्तम “साईकिल जीती तो पंचर वाले भी आएगे”

हम आपको बता दें की यह गाड़ी कल दिनांक 18.02.2022 को भोपाल नहीं आएगी,रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews