जबलपुर पुलिस को मिली सफलता, पान मसाला और सिगरेट की दुकानों को निशाना बनाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

सोने-चांदी के जेवरों की चोरी करने पर उसे बाजार में बेचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसलिए इन्होंने पान मसाला और सिगरेट की चोरी का रास्ता अपनाया, ताकि चोरी का माल आसानी से बाजार में बिक जाए।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Jabalpur News : मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, शहर के अलग-अलग हिस्सों में पान मसाला और सिगरेट की दुकानों को निशाना बनाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से लगभग डेढ़ लाख की सामग्री बरामद की गई है। बता दें कि यह लोग शातिर दिमाग से छोटी और बड़ी दुकानों को अपना निशाना बनाया करते थे और लाखों का सामान चोरी कर लिया करते थे। फिलहाल, पांचों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस तरह देते थे घटना को अंजाम

दरअसल, शाही नाका में पान की दुकान चलाने वाले पुष्प कुमार जैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन करते हुए जांच-पड़ताल की। इस दौरान मुखबिर से 5 आरोपियों की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पांचों आरोपी गोहलपुर के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान शब्बीर मंसूरी, शहनाज, मोहम्मद आबिद, शारिक और इरफान के रुप में की गई है जो एक गैंग बनकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया करते थे। सोने-चांदी के जेवरों की चोरी करने पर उसे बाजार में बेचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसलिए इन्होंने पान मसाला और सिगरेट की चोरी का रास्ता अपनाया, ताकि चोरी का माल आसानी से बाजार में बिक जाए।

पूछताछ जारी

वहीं, पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में करीब आधा दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। गढ़ा पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। फिलहाल, पुलिस का दावा है कि आरोपियों के जरिए चोरी की कई और अनसुलझी वारदातों का खुलासा हो सकेगा।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews