Jabalpur News: पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, असिस्टेंट बैंक मैनेजर पर हमला करने के लिए मिली थी सुपारी

jabalpur

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्राणघातक हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 24 फरवरी को सिविल लाइन थाना के इलाहाबाद चौक पर एक निजी बैंक में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर पर चाकू से प्राणघातक हमला हुआ था। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

बैंक के दो कर्मचारी कर रहे थे फ्रॉड

घायल युवक को स्थानीय लोगों ने तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद ही सिविल लिन थाना पुलिस घायल शैलेश को देखने के लिए अस्पताल पहुंची। इस दौरान पुलिस ने पूछताछ किया तो शैलेश ने बताया कि उनके ही बैंक के दो कर्मचारी गौरव और शुभम लंबे समय से फ्रॉड कर रहे थे। इसी का बदला लेने के लिए गौरव और शुभम ने 20000 रुपए की सुपारी देकर सागर, सौरभ, आशीष और आनंद से हमला करवाया था।

पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

पुलिस ने हमला करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने अग्रसेन को भी पकड़ा है। जिसने गौरव और शुभम को आरोपियों से मिलवाया था। वहीं इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला का कहना है कि इस वारदात में राजा और आशीष के नाम भी सामने आ रहे हैं जो कि अभी फरार है। फिलहाल पुलिस गौरव, शुभम सहित राजा और आशीष को तलाश करने में जुटी हुई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews