
Jabalpur Crime News : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में क्राइम ब्रांच पुलिस और मढ़ोताल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे का कारोबार करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं उनके कब्जे से चार लाख 72 हजार 120 रुपए और 11 मोबाइल फोन और एक कार जप्त की है।
यह है पूरा मामला
वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रीना पांडे ने बताया कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि करमेता इलाके में एक किराए के मकान में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार किया जा रहा है जहां क्राइम ब्रांच और मढ़ोताल थाना पुलिस की टीम ने जब मौके पर जाकर दबिश दी तो वहां पर नितिन उर्फ बाबू रजवानी और उसके साथी ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे वही पुलिस को देखकर 4 युवक मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”782875268″]
कैसे खिलाते थे सट्टा
वही पुलिस को नितिन रजवानी ने पूरे मामले में बताया है कि वह ऑनलाइन सट्टे की लिंक कटनी और रीवा से लेता था और ऑनलाइन सट्टा लगवाता था वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 472120 रुपए और 11 मोबाइल फोन समेत एक कार भी जप्त की है वही पुलिस आरोपियों से मामले में पूछताछ कर रही है और इनके अन्य साथियों का पता पुलिस के द्वारा लगाया जा रहा है जल्द ही मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”782874862″]
