Jabalpur News: शौक के लिए चोरी करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सामान किया जब्त

पूछताछ में नाबालिक लड़के ने बताया कि उसे कार और एप्पल फोन का बहुत शौक था, लेकिन माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उसके शौक को पूरा कर सके।
Jabalpur

Jabalpur News: मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने एक ऐसे नाबालिक चोर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपने महंगे शौक के लिए न सिर्फ अपनी मौसी के घर में चोरी करते हुए नकदी और सोने के जेवर चुराए, बल्कि चोरी के रुपए से आईफोन और कार तक खरीद ली। फिलहाल, महिला की शिकायत के बाद माढ़ोताल थाना पुलिस ने चोरों की तलाश की तो एक नाबालिक सहित 18 वर्षीय युवक को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया।

सीसीटीवी कैमरे के जरिए पकड़े गए आरोपी

जानकारी के मुताबिक, शारदा नगर में रहने वाली मधु पटेल ने पुलिस को बताया कि उसके घर में बीते दिनों चोरी हो गई है, जबकि घर कभी खाली भी नहीं रहा। मधु की शिकायत पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उनके रिश्ते में लगने वाला 16 वर्षीय भांजा अपने एक दोस्त के साथ घूमते हुए देखा गया। पुलिस को मधु ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका भांजा घर आया था और थोड़ी देर रुकने के बाद वापस चला गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर नाबालिक लड़के से जब पूछताछ की तो उसने अपने दोस्त कृष रैकवार के साथ मौसी के घर पर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने सामान किया जब्त

पूछताछ में नाबालिक लड़के ने बताया कि उसे कार और एप्पल फोन का बहुत शौक था, लेकिन माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उसके शौक को पूरा कर सके। यही वजह है कि उसने अपनी मौसी के घर पर चोरी करते हुए अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए नकद और सोने के जेवरात अपने दोस्त कृष के साथ मिलकर चुराए थे। नाबालिक ने बताया कि मौसी के घर से चुराए गए डेढ़ लाख रुपये उसने अपने पास रख लिए जबकि सोने की जेवर क्रिस रैकवार को दे दिए थे। डेढ़ लाख रुपए में से उसने एक सेकंड हैंड वैगनार कर और सेकंड हैंड एप्पल मोबाइल खरीदा था। रविवार को पुलिस ने नाबालिक सहित उसके दोस्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी के रुपए से खरीदी गई कार, मोबाइल और सोने की जेवरात जब्त कर लिए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”950511081″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews