
जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर पुलिस (Jabalpur Police) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए xuv कार से तकरीबन 187 किलो अवैध गांजा जप्त किया है गांजे की कीमत क़रीब तीस लाख बताई जा रही हैं। गांजे की तस्करी में पुलिस ने एक महिला और दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा लेकर विशाखापट्टनम से दिल्ली जा रहें थे। पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपी रायसेन, नरसिंहपुर और होशंगाबाद के हैं।
यह भी पढ़े…Video : जब लड़की ने की खुद पेट्रोल भरने की कोशिश, ये हुआ नतीजा

जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि बरगी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि विशाखापट्टनम से लग्जरी कार में अवैध गांजा दिल्ली तरफ ले जाया जा रहा हैं, सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस अलर्ट हुई और कार को हिनौता के पास रोका गया पर कार को ना रोकने पर उसका पीछा मानेगांव तक किया गया, जहां पर कार अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी। पुलिस ने कार में बैठे देवेंद्र रघुवंशी, भगवान दास कुशवाहा और सुनीता ठाकुर को गिरफ्तार किया है। बरगी थाना पुलिस ने गांजे से भरी कार को जप्त करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
