अवैध शराब के खिलाफ जबलपुर पुलिस का एक्शन, खुलेआम चल रहे आहातों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

जबलपुर पुलिस ने शहर के कई इलाकों में अवैध शराब की बिक्री और आहाते चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कई लोगों को शराब का सेवन करते हुए भी पकड़ा गया।
Jabalpur Police

जबलपुर में पुलिस ने देर रात अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कई जगह पर दबिश दी। पुलिस का ये अभियान आहातों पर भी देखने को मिला जिनका खुलेआम संचालन किया जा रहा था। इन सभी जगहों से शराब की बिक्री करने वालों के साथ इनका सेवन करने वालों को भी पकड़ा गया।

शहर के रांझी क्षेत्र में सीएसपी सतीश साहू और थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में शहर के अलग अलग इलाकों में ये कार्रवाई की गई। पुलिस ने बड़ा पत्थर, बापू नगर, मोहनिया, रक्षा नगर सहित करीब 13 जगहों पर दबिश दी। ये कार्रवाई देर रात 2 बजे तक जारी रही।

कई लोगों को पकड़ा

पुलिस को जबलपुर के अलग-अलग इलाकों की कई दुकानों पर अवैध रूप से शराब बेचने की जानकारी मिल रही थी। इसी के चलते जब कार्रवाई की गई तो कुछ जगह पर लोग शराब का सेवन कर रहे थे। मौके से कई लोगों को पकड़ा गया और कुछ युवकों से कान पड़कर उठक बैठक भी लगाई गई। कुछ लोग पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले।

मिल रही थी शिकायत

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों से अवैध शराब की बिक्री और मौके पर लोगों को पिलाए जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी। इसी के तहत एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर इन जगहों की पहचान कर देर रात सर्चिंग की गई। रांझी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बिक्री करने वालों को पकड़ा गया है। इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यहां भी की गई कार्रवाई

रांझी के अलावा पुलिस में गोमती क्षेत्र में भी शराब दुकान के आसपास चलाए जा रहे हैं अवैध आहातों के खिलाफ कार्रवाई की है। एएसपी आयुष जाखड़ के नेतृत्व करने के लिए इस कार्रवाई में मदन महल, ओमती और रसल चौक क्षेत्र में दबिश दी गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची शराब पी रहे लोग इधर-उधर भागने लगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews