दुबई में बैठें सट्टेबाज के खिलाफ जबलपुर पुलिस ने ईनाम किया घोषित, पढ़े पूरी खबर

दुबई में बैठें सट्टेबाज के खिलाफ जबलपुर पुलिस ने ईनाम किया घोषित, पढ़े पूरी खबर

जबलपुर,संदीप कुमार। दुबई में बैठकर ओपन वेब एक्सचेंज के माध्यम से पूरे भारत में ऑन लाईन सट्टा खिलाने वाले फरार सटोरिये सतीश सनपाल की गिरफ्तारी पर जबलपुर एसपी (Jabalpur SP) ने 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया हैं।

यह भी पढ़े…खूब बिकी Toyoto की ये कार, कंपनी को बंद करनी पड़ी बुकिंग

बता दें कि थाना लार्डगंज में प्रमोद रजक की रिपोर्ट पर जाँच की जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी सतीश सनपाल द्वारा प्रमोद रजक के बिना संज्ञान के बैंकों में खाता खोलकर पैसों का लेनदेन कर अवैधानिक रूप से खातों का उपयोग कर धोखाधड़ी की गयी है। आरोपी सटोरिया सतीश सनपाल फरार है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु तलाश पतासाजी की गयी किंतु गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।

यह भी पढ़े…यहां पढ़िए 30 अगस्त की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

हाल ही में पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के प्रतिवेदन पर ओपन वेब एक्सचेंज के माध्यम से पूरे भारत में ऑन लाईन सट्टा खिलाने वाले सटोरिये सतीश सनपाल का ‘‘लुक आउट सर्कुलर’’ भी जारी किया गया है। फरार आरोपी सतीश सनपाल की जानकारी देने वाले को 5000 रु देने की घोषणा की गई हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews