जबलपुर : देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा, दुकान में ही चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

women-complaint-against-school-friend-in-Bhopal

Jabalpur Prostitution Raid : जबलपुर के कोतवाली चेरीताल क्षेत्र में पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है, बताया जा रहा है कि पुलिस ने क्षेत्र की अग्रवाल इंटर प्राइजेज दुकान पर दबिश देते हुए देह व्यापार में लिप्त दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया मौके से अग्रवाल इंटरप्राइजेज का संचालक हरीश फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

 लंबे समय से मिल रही थी शिकायत 

कोतवाली पुलिस के अनुसार दुकान पर लंबे समय से देह व्यापार हो रहा था यह सूचना मुखबिर से मिली थी इसी आधार पर जब मंगलवार शाम पुलिस ने रणनीति तय कर दो पुलिसकर्मियों को ही ग्राहक बनाकर भेजा तो 2 युवतियो से सौदा तय हुआ जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 3 लोगो को हिरासत में लिया, पुलिस पकड़ी गई युवतियों  से पूछताछ कर रही है। वही संचालक की तलाश कर रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews