Jabalpur : पुलिस ने Flipkart को दी चेतावनी “चाकू बेचना बंद करो नहीं तो बनाएंगे अपराध में सह आरोपी”

Jabalpur : पुलिस ने Flipkart को दी चेतावनी “चाकू बेचना बंद करो नहीं तो बनाएंगे अपराध में सह आरोपी”

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि वो चाकू जैसी चीजें बेचना बंद करे। दरअसल विकास मराठा हत्याकांड की जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त चाकू फ्लिपकार्ट से खरीदा था, जिसके बाद पुलिस ने ये पत्र लिखा है। इस पत्र में ये भी कहा गया है कि अगर इस तरह के उत्पाद बेचना बंद नहीं किया जाएगा तो वो अपराध में कंपनी को भी सह आरोपी बनाया जाएगा।

ऑनलाइन गेम के खिलाफ छतरपुर एसपी की सकारात्मक पहल, ऐसा किया तो बच्चों का करेंगे सम्मान

पिछले दिनों शहर में विकास मराठा नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जांच करते हुए पुलिस को जानकारी मिली कि अपराध में उपयोग किया गया चाकू आरोपियों ने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल फ्लिपकार्ट से खरीदा था। इसी के साथ ये बात भी सामने आई कि पिछले 6 महीनों में करीब बारह हत्याकांड में चाकू का उपयोग किया गया है और ज्यादातर मामलों में आरोपियों ने किसी न किसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से चाकू खरीदे हैं। विकास मराठा केस में जांच के बाद जब पुलिस को इसकी जानकारी लगी तो उसने फ्लिपकार्ट को एक पत्र भेजकर हिदायत दी है कि वो अपने पोर्टल पर इस तरह के प्रोडक्ट्स बेचना बंद करे। इसी के साथ ऐसे लोगों की लिस्ट भी मांगी गई है जिन्होने पिछले कुछ समय में ऑनलाइन चाकू खरीदे हैं।

शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों के बीच फिलहाल पुलिस ने चाकूबाजों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। पुलिस ऐसी जगहों पर नजर रखे हुए हैं जहां संदिग्ध गतिविधियां होती है और देर रात तक एक अन्य व्यक्ति के साथ दमोह नाका की तरफ जा रहा था जहां पहले से दो युवक घात लगाकर बैठे थे। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने विकास पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हालांकि इस दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस ने चाकूओं की बिक्री पर नजर रखना शुरू की और इसी दौरान ऑनलाइन कंपनी फ्लिपकार्ट को पत्र लिखा गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews