जबलपुर : कोरोना से जिदंगी की जंग हारा पुलिसकर्मी, इलाज के दौरान निधन

jabalpur

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 लाख 45 हजार के पार हो गई है और अबतक 2599 की मौत हो चुकी है। इसी बीच जबलपुर से खबर मिल रही है कि जिले के सिहोरा में खितौला थाना प्रभारी गोपाल सिंह जगेत(58) का कोरोना वायरस से निधन हो गया।

यह भी पढ़े…हाथरास-जबलपुर कनेक्शन: डॉक्टर बंसल को जारी होगा शोकॉज नोटिस, माँगा जाएगा स्पष्टीकरण

मिली जानकारी के अनुसार,ड्यूटी के दौरान 18 सितंंबर को गोपाल सिंह जगेत जान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें जबलपुर के सिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।उनके निधन की खबर लगते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई। पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने अस्पताल पहुँचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जगेत मूलत: रायसेन के ग्राम टेकापार कला के रहने वाले थे। वर्तमान में पूरा परिवार जिला विदिशा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रह रहा है। गोपाल सिंह जगेत के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है।वे वर्ष 1987 में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर वर्ष 2009 में निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे। प्रदेश के छिंदवाड़ा व भोपाल के अलावा विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएँ देने के बाद वर्ष 2019 में जबलपुर जिले में आपने आमद दर्ज करायी थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews