Jabalpu: पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने पुलिस को पीटा, VIDEO VIRAL

Jabalpu: पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने पुलिस को पीटा, VIDEO VIRAL

जबलपुर।संदीप कुमार।
शहपुरा थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की पिटाई का मामला सामने आया है, जिसमें दो आरोपियों ने पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी। घटना 15 मई को हुई जब पीड़ित अपने सरकारी क्वार्टर पर आराम कर रहा था, इसी बीच बदमाशों ने पुलिस क्वार्टर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जांच अधिकारी आरती मंडलोई ने बताया कि प्रधान आरक्षक द्वारा लिखाई रिपोर्ट के मुताबिक 15 मई की दरमियानी रात वो अपने सरकारी आवास पर सो रहे थे तभी विजय सिंह और देवी सिंह फोन कर उसके आवास पहुंच गए और दोनों ने मिलकर प्रधान आरक्षक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस घटना की वजह कोई पुरानी रंजिश बता रही है जिसके चलते प्रधान आरक्षक की पिटाई की गई, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी पुष्टी फिलहाल पुलिस ने नहीं की है.पुलिस ने विजय सिंह और देवी सिंह के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपियों में से एक की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अभी एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसे पुलिस जल्द ही पकड़ने का दावा कर रही है, वही शहपुरा पुलिस मामले की जांच जारी है.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews