
Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पॉर्न वीडियो ब्लैकमेलिंग मामले में साइबर सेल की टीम को सफलता हाथ लगी है। जांच-पड़ताल के दौरान बहुत सारे खुलासे हुए हैं। इसमें पाया गया कि हरियाणा से कॉलेज की छात्राओं को लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था और उनसे पैसे मांगे जा रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने एक छात्रा का व्हाट्सएप हैक कर लिया था। इसके बाद सभी लड़कियों के नंबर हासिल किए थे, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था।
हरियाणा पहुंची पुलिस की टीम
इधर, खुलासा होते ही पुलिस की टीम हरियाणा पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से भागने में सफल रहा। फिलहाल, अब तक 2 आरोपियों की जानकारी पुलिस के हाथ लग चुकी है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया है कि एक छात्रा का मोबाइल नंबर हैक करने के बाद उससे ओटीपी मांगी गई। फिर इस छात्रा के मोबाइल से कॉलेज की अन्य छात्राओं के नंबर हासिल किए गए थे। आरोपियों ने नंबर लेने के बाद सभी छात्राओं के मोबाइल पर न्यूड वीडियो-फोटो भेजे और फिर उनसे रुपए की डिमांड की।
ये था पूरा मामला
दरअसल, जिले के सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाली करीब 70 से अधिक छात्राओं के फोन पर लगातार अश्लील वीडियो भेजे जा रहे थे। इसके साथ ही, ब्लैकमेल करते हुए उनसे रुपए की भी डिमांड की गई थी। इसके झांसे में करीब 53 छात्राएं आ चुकी थी। कई छात्राओं ने डर के चलते फोनपे और गूगलपे का क्यूआर लेने के बाद उनके मोबाइल पर पैसे भी सेंड किया। इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन और पुलिस से की गई थी। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने SIT का गठन किया है। जिसकी बागडोर सीएसपी रितेश शिव को सौंपी गई है। बता दें कि इस टीम में महिला पुलिस अधिकारियों के अलावा साइबर सेल की टीम को भी शामिल किया गया।
[dgv_vimeo_video id=”1010207121″]
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

