जबलपुर: कॉलेज में प्रोफेसर ने की छात्रा से छेड़खानी, महिला थाने में शिकायत दर्ज

जबलपुर: कॉलेज में प्रोफेसर ने की छात्रा से छेड़खानी, महिला थाने में शिकायत दर्ज

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर एक शिक्षक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की है, पीड़ित छात्रा महिला थाने में गई जहाँ से उसे अपनी शिकायत दर्ज करवाने सिविल लाइन थाने भेजा गया, इधर छात्रा की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीरो में कायमी कर सतना जिले में डायरी भेज दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा समाजशास्त्र ( Sociology) की स्टूडेंट है और वह रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर रज्जन द्विवेदी सहित कई अन्य छात्रों के साथ चित्रकूट गई थी, छात्रा का आरोप है कि चित्रकूट में असिस्टेंट प्रोफेसर ने उनके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की है।

यह भी पढ़े… जातिगत अपमान कर जनपद अध्यक्ष को नहीं दी RTI के तहत जानकारी, आयोग ने लिया एक्शन

बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा भी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कि छात्रा है,असिस्टेंट प्रोफेसर रज्जन द्विवेदी के खिलाफ शिकायत करने वाली छात्रा महिला थाने पहुंची,जहाँ पर कई घंटों तक वह बैठी रही आखिरकार एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के दखल के चलते महिला थाने से केस को सिविल लाइन भेजा गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीरो में कायमी करके डायरी को चित्रकूट भेजने की तैयारी में जुट गई है।

यह भी पढ़े… Coca-Cola समेत MacDonalds और Starbucks भी करेंगे रूस में अपनी सर्विस बंद..

असिस्टेंट प्रोफेसर के द्वारा छात्रा के साथ की गई इस घटना के बाद से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उग्र हो गई है,भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति से मांग की है कि, अगर असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती है तो जल्दी एनएसयूआई (NSUI ) विश्वविद्यालय में उग्र प्रदर्शन करेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews