जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, ऑटो पर पलटा हाईवा, 7 की मौत, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान 

जबलपुर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। सीएम मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही मुआवजे की घोषणा भी की है।
Accident

Jabalpur Road Accident: बुधवार की शाम जबलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। मझगवां थाना क्षेत्र के सिहोरा -मझगवां रोड पर ग्राम नूजी के पास मजदूरों से भरा ऑटो जा रहा था। तभी हाईवा ऑटो पर पलट गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 1 बच्चा भी शामिल है। सीएम मोहन ने इस हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के लिए परिवार के लिए 2-2 रुपये और घायलों के लिए 50 रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने “X” पर लिखा, “मुझे जबलपुर जिले के सिहोरा-मझगवां रोड पर ग्राम नूजी के पास लोडिंग ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में ऑटो सवार 7 यात्रियों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार का निर्देश दिया गया है। बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।” उन्होनें आगे कहा, “मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपये और दुर्घटना में घायलों को 50 रुपये हजार आर्थिक सहायता राशि देने का निर्देश जारी किया गया है। मैं इस दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।”

ये है पूरा मामला (MP Road Accident)

रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा करीब शाम 5 बजे का है। सोयायाबीन कटाई कर करीब 13 मजदूर ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में नूजी गाँव के पास एक हाईवा ऑटो पर पलट गया। 7 लोगों की दबकर मौत हो गई। घायलों को सिहोरा अस्पताल ले जाया गया। 3 घायलों की हालत काफी नाजुक थी, उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया है। वहीं हाईवा ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतकों को प्रतापपुर और नुंजी खमरिया गाँव का निवासी बताया जा रहा है।

इन लोगों की जान गई (Jabalpur News)

घटना के बाद ग्रामीणों ने किया चक्का जाम कर दिया है। जिसके कारण स्टेट हाइवे पर भीषण जाम लग गया है। मौके पर खितौला पुलिस स्टेशन फोर्स, मझगवां थाना प्रभारी पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवा माइनिंग के काम में लगा था। मृतकों को प्रतापपुर और नुंजी खमरिया गाँव का निवासी बताया जा रहा है। इनमे नाम रानुबाई कोल, करण कोल, उषा कोल, भूरा कोल, कल्लू बाई, शिवा कोल, शोभाराम है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews