EOW छापे के चलते जबलपुर RTO संतोष पॉल को हटाया, घर से मिली करोड़ों की संपत्ति

EOW छापे के चलते जबलपुर RTO संतोष पॉल को हटाया, घर से मिली करोड़ों की संपत्ति

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। परिवहन विभाग ने जबलपुर RTO संतोष पॉल को पद से हटा दिया (Jabalpur RTO Santosh Paul removed from the post) है। विभाग ने EOW के छापे के चलते RTO (Jabalpur RTO Santosh Paul raided) से उनकी जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें संभागीय उप आयुक्त परिवहन जबलपुर कार्यालय में पदस्थ कर दिया है।

परिवहन विभाग की उप सचिव श्वेता पवार के आदेश से जारी आदेश में संतोष पॉल की जगह जितेंद्र शर्मा , जिला परिवहन अधिकारी नरसिंहपुर को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जबलपुर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। वे दोनों जिम्मेदारी एक साथ निभाएंगे।

ये भी पढ़ें – देर रात युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मी से भी की अभद्रता, वीडियो वायरल

आपको बता दें संतोष पॉल के घर पर EOW ने छापामार कार्यवाही की है जिसमें करोड़ों की संपत्ति मिलने की बात सामने आई है। जिसमें 10 हजार वर्गफीट के महल जैसे मकान के साथ ही कई और मकान और फार्म हाउस सामने आए हैं। फिलहाल अब तक की जांच में EOW की टीम को RTO संतोष पाल और उनकी क्लर्क पत्नी रेखा पाल के पास से जो संपत्ति मिली है वह उनकी आय से 650 प्रतिशत ज्यादा बताई जा रही है। इनके दस्तावेज और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews