जबलपुर : नशे में धुत कुछ युवको ने भाजपा मंडल अध्यक्ष की दुकान में की जमकर तोड़फोड़

जबलपुर : नशे में धुत कुछ युवको ने भाजपा मंडल अध्यक्ष की दुकान में की जमकर तोड़फोड़

जबलपुर, संदीप कुमार। मदनमहल थाना के कालीमठ में सोमवार की रात नशे में धुत कुछ युवको ने जमकर हंगामा करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष की दूकान में जमकर तोड़फोड़ की, इस वारदात के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है घटना के बाद भाजपा नेता सहित पूर्व युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडेय सहित नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर मदनमहल थाने पहुँचे और शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने हंगामा करने वालो के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े…अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के माध्यम से हमारा उद्देश्य है “एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड।”:-पीएम नरेंद्र मोदी

जानकारी के मुताबिक कालीमठ के पास सड़क पर 20 से 30 लड़के सड़क पर भीड़ लगाकर जन्मदिन मना रहे थे इतना ही नही युवक केक भी सड़क पर फेंक रहे थे वही सड़क से आने जाने वाली महिलाओँ के साथ भी छेड़छाड़ कर रहे थे जिस पर की भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी जो कि दूकानदार का मालिक है उसने समझाने की कोशिश की तो वह नही माने ओर हंगामा करते रहे और रात को चले गए,अगले दिन फिर कुछ युवक दूकान पहुँचे और लाखो रु का समान फोड़ डाला।

यह भी पढ़े…MPPSC : OBC आरक्षण पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आगामी इंटरव्यू में इतने प्रतिशत पर बनेगा रिजल्ट

वारदात की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, सोमवार को सड़क पर जन्मदिन मना रहे युवको को रोकने पर आक्रोशित युवक मंगलवार की रात पहुँचे और जमकर तोड़फोड़ की,मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी ने बताया कि उसने मारपीट करने वालो को रोकने की कोशिश की पर वह नही मानें,भाजपा नेता ने बताया कि एक आरोपी का नाम सामने आया है जो कि शरद है,इस घटना पर भाजपा नेताओं ने भी आपत्ति जताई है,भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपीयो को गिरफ्तार करे,घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज लेकर मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी के साथ पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पांडे-नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर मदन महल थाना पहुँचे जहाँ शिकायत दर्ज करवाई है,इधर पुलिस ने हंगामा करने वालो के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”678217514″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews