21 नवम्बर से बंद रहेगा जबलपुर स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक

21 नवम्बर से बंद रहेगा जबलपुर स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक

जबलपुर। जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म न.01 का वाशेबल एप्रान, नवीनीकरण कार्य के कारण गुरुवार 21 नवम्बर से 45 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है. मंडल रेल प्रशासन द्वारा बताया गया है कि प्लेटफार्म न.01 का वाशेबल एप्रान क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके कारण इस पर से ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा सकता।इस कारण रेलवे ने इसे दुरुस्त करने हेतु इसे बदलने का कार्य प्रस्तावित किया है.

      इस सम्बन्ध में वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार शर्मा ने बताया कि कार्य में 45 दिनों के संभावित समय को देखते हुए मंडल रेल प्रशासन ने इसे बंद करके इसके सुधार एवं बदलाव का कार्य 21 नवम्बर से प्रारंभ करने का निर्णय लिया है जिसके कारण प्लेटफार्म न.01 से सभी ट्रेनों का आवागमन उक्त अवधि में बंद रहेगा।शर्मा ने बताया कि उक्त अवधि में जबलपुर के शेष 05 प्लेटफार्मो से अप एवं डाउन कि गाडियों का परिचालन किया जायेगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews