यूक्रेन में फंसी जबलपुर की छात्रा सोमवार को पहुंचेगी घर

यूक्रेन में फंसी जबलपुर की छात्रा सोमवार को पहुंचेगी घर

जबलपुर, संदीप कुमार। रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के चलते देश के कई छात्र अभी भी वहां फंसे हुए हैं मध्य प्रदेश के करीब 86 से ज्यादा छात्र छात्राएं यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे थे इसी दौरान वहां पर अचानक हुए युद्ध के चलते वह वहाँ फंस गए, हालांकि राज्य सरकार लगातार केंद्रीय दूतावास के संपर्क बनाए हुए हैं इस दौरान एक अच्छी खबर यह है कि मध्यप्रदेश के जबलपुर की एमबीबीएस छात्रा शुभि गुप्ता यूक्रेन से निकलकर रोमानिया पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें… भोपाल : फर्जी सील बनाकर प्रॉपर्टी में हेरा फेरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोमवार को शुभि एयर इंडिया की फ्लाइट से सुबह दिल्ली आएगी और उसके बाद फिर दिल्ली से जबलपुर शुभि गुप्ता को लाया जाएगा, गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के जबलपुर के करीब 4 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे हुए हैं जो कि लगातार केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगा रहे थे वही उनके परिजन भी अपने बच्चों को परेशान होते हुए देख राज्य सरकार से उनकी परेशानियों को साझा किया था पर इस बीच अब एक अच्छी बात यह है कि जबलपुर की बेटी शुभि गुप्ता कल सुबह दिल्ली और उसके बाद जबलपुर आ जाएगी, मध्य प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि सभी छात्रों को सकुशल यूक्रेन से भारत वापस लाया जाए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews