जबलपुर में गहरे नाले में गिरी स्विफ्ट कार, पुलिस ने शीशा तोड़कर चालक को बचाया

जबलपुर में संतुलन बिगड़ने से एक स्विफ्ट कार चालक सहित नाले में गिर गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन चालक को बाहर निकाला और बाद में क्रेन की मदद से कार भी बाहर निकाली गई।
Jabalpur

एक तरफ बारिश ने जहां लोगों को राहत दी है। वहीं दूसरी तरफ कुछ हादसों की जानकारी भी सामने आ रही है। जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में भी एक ऐसे ही घटना देखने को मिली। यहां एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे गहरे नाले में गिर गई।

जानकारी के मुताबिक के लिए घटना जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बंगले के सामने मुख्य सड़क पर हुई है। यह कार महाराजपुर से आधारताल की तरफ जा रही थी। अचानक का अचानक का नियंत्रण बिगड़ा और यह 15 फीट गहरे नाले में गिर गई।

कांच तोड़कर चालक को निकाला

इस घटना के वक्त संयोगवश आधारताल थाना पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन वाहन से गुजर रहा था। कार के नाले में गिरते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शीशा तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक प्रशांत सिंह अपनी कार एमपी 20 सीएफ 2972 से अधारताल जा रहे थे तभी संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हो गया।

क्रेन से निकाली कार

घटना के तुरंत बाद कार चालक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाहर निकाल लिया। उन्हें हल्की फुल्की खरोंच आई है। वहीं कोशिश के बाद कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कुछ बड़ा हताहत नहीं हुआ है। अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के मुताबिक पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है। दुर्घटना का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews