आशीष हॉस्पिटल के संचालक के बेटे डॉ. शिवकांत गुप्ता की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

आशीष हॉस्पिटल के संचालक के बेटे डॉ. शिवकांत गुप्ता की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर, संदीप कुमार | जबलपुर में अचानक अपने घर से निकले डॉक्टर शिवाकांत गुप्ता की आज सुबह उमरिया जिले के पाली के पास लाश मिली है, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि मृतक के पिता एम.पी गुप्ता आशीष हॉस्पिटल के संचालक हैं। स्थानीय लोगों ने शव को देखते ही तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला..

यह भी पढ़ें – Mandi Bhav: इंदौर में अनाज का सटीक दाम, देखें 22 अक्टूबर 2022 का मंडी भाव

इस मामले में पिता एम.पी गुप्ता ने बताया कि, जिस समय उनका बेटा घर से निकला था उस वक्त उसने अपना फोन घर पर छोड़ दिया था और जल्दबाजी में घर से देश शाम निकल गया। फिलहाल, पुलिस ने मृतक की कार को अपने कब्जे में ले लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर उनकी मौत के बारे में जाचं-पड़ताल में जुटी हुई है। बता दें कि परिवार ने शिवाकांत गुप्ता शुक्रवार की देर रात तक घर नहीं लौटने पर उनके दोस्तों और आसपड़ोस के लोगों से पुछताछ की लेकिन जानकारी ना मिलने पर परिजनों ने मदन महल थाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस को देर रात सूचना मिली कि, उमरिया जिले के पाली के पास एक कार मिली कार मिली है। जिसकी पहचान डॉ. शिवाकांत गुप्ता के कार के रुप में की गई।

यह भी पढ़ें – Ujjain : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सहायक यंत्री को 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

वहीं, बिरसिंहपुर पाली थाना पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, “डॉ. शिव कांत गुप्ता की मौत जबलपुर अंबिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से टकरा जाने के कारण हुई है। जबलपुर अंबिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक ने इस मामले में शहडोल में मेमो दिया था। साथ ही उन्होंने बताया कि, “इस मामले की जांच बिरसिंहपुर पुलिस कर रही है और जबलपुर अंबिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक का बयान भी दर्ज किया जाएगा। बिरसिंहपुर पाली पुलिस जब बयान दर्ज कर लेगी तभी पता चलेगा कि असल में घटना कैसे हुई थी।”

यह भी पढ़ें – KBC-14 में 12 लाख 50 हजार जीतने के बाद मध्यप्रदेश के कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से कही ये बातें

परिजनों का इस हादसे के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों का आरोप है कि किसी साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पुलिस को कड़ाई के साथ मामले की छानबीन करनी चाहिए। सभी के मन में बस एक ही सवाल उठ रहा है कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि बिना फोन के शिवाकांत को घर से बाहर जाना पड़ा और आखिरकार उनकी लाश मिली।

यह भी पढ़ें – शाजापुर में बिजली के खंभे में जा घुसी अनियंत्रित कार, 4 की मौत, 3 घायल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews