जल्द जबलपुर से दिल्ली-मुंबई के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, 16 फरवरी से शुरू होगी विमान सेवा

Jabalpur To Delhi Mumbai Flight

Jabalpur To Delhi Mumbai Flight: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से अब जल्द ही दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू की जाने वाली है। स्पाइसजेट कंपनी की ओर से उड़ान शुरू की जा रही है। 16 फरवरी के बाद हफ्ते में तीन दिन यह विमान सेवा उपलब्ध रहेगी। दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट सेवा शुरू होने के बाद एक बार फिर डुमना एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी में इजाफा होगा।

यात्रियों को मिलेगा विकल्प

आपको बता दें कि फिलहाल डुमना एयरपोर्ट से विमान की संख्या कम होने की वजह से दिल्ली मुंबई का सफर करने में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्हें डायरेक्ट फ्लाइट नहीं मिलती थी। फ्लाइट सेवा प्रारंभ होने की वजह से यात्रियों के पास विकल्प रहेगा। फिलहाल जबलपुर की पांच शहरों के साथ एयर कनेक्टिविटी है, जो आगे चलकर बढ़ जाएगी।

एयरपोर्ट को दिया जा रहा नया रूप

बता दें कि डुमना एयरपोर्ट को नए रंग रूप में तैयार किया जा रहा है। टर्मिनल की इमारत का काम पूरा होने वाला है। पूरे एयरपोर्ट पर लगभग 450 करोड़ की लागत से मॉडर्नाइजेशन किया गया है। वैसे काम काफी पहले पूरा हो जाना था लेकिन काम की गति धीमी होने के चलते यह अब तक चल रहा है। टर्मिनल भवन से लेकर रनवे समेत कई काम यहां पर किए गए हैं जिनका जल्दी लोकार्पण किया जाएगा। नए निर्माण के तहत तीन एयरोब्रिज टर्मिनल से जोड़े गए हैं। इसकी मदद से यात्री सीधा टर्मिनल भवन से विमान में जा सकेंगे। टर्मिनल भवन 200 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है, जिसमें 500 यात्री बैठ सकते हैं।

कहां से है कनेक्टिविटी

डुमना एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी की बात की जाए तो रोजाना लगभग 10 उड़ाने रहती है। ये उड़ान दिल्ली, मुंबई, बिलासपुर, हैदराबाद और इंदौर जैसे शहरों के लिए उपलब्ध है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews