Jabalpur News: ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालक के साथ की मारपीट, हालत गंभीर, जांच जारी

मामले की जानकारी लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घमापुर टीआई को जांच करने का निर्देश दिया है। वहीं, पीड़ित की पहचान शत्रुघन लाल कौशिक के रुप में की गई है।
Arrest

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने बिना हेलमेट लगाए चालक पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल उसे इलाज के लिए इलाज अस्पताल ले जाया गया है। अभी उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इधर, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की बदसुलकी की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। आइए जानते हैं यहां…

जानें मामला

पूरे मामले की जानकारी लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घमापुर टीआई को जांच करने का निर्देश दिया है। वहीं, पीड़ित की पहचान शत्रुघन लाल कौशिक के रुप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, वह टू व्हीलर पर सवार होकर इंदिरा मार्केट की तरफ जा रहा था, तभी माल गोदाम के पास चुनाव को मद्देनजर रखते हुए चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी। हालांकि, पीड़ित ने हेलमेट नहीं लगाया था। तभी जैसे ही वह वहां से निकला ट्रैफिक पुलिस कर्मी राहुल अग्रज ने लाठी से उसपर हमला कर दिया, जिससे उसके मुंह पर गंभीर चोट आई है।

इलाज जारी

मामले को लेकर शत्रुघन लाल कौशिक का कहना है कि अगर उसने हेलमेट नहीं लगाया था, तो पुलिस कर्मी द्वारा उसे रोका जाना चाहिए था। जिसके बाद उसपर चालानी कार्रवाई करनी चाहिए थी, ना की डंडे से वार करना चाहिए था क्योंकि यह किसी का अधिकार नहीं है। बता दें कि घायल पेशे से प्लास्टिक व्यापारी है जोकि किसी काम से बाजार जा रहा था। तभी इस घटना को अंजाम दिया गया है। जिससे परिवार के लोगों में भी रोष है। फिलहाल, वह डॉक्टरों की देखरेख में है।

जांच जारी

वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसका एक वीडियो भी सामने आया है जोकि तेजी से वायरल भी हो रहा है। जिसमें शत्रुघन लाल कौशिक नाम का व्यक्ति खून से लतपथ अपना रुमाल दिख रहा है। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि चेकिंग के दौरान किसी से भी विवाद नहीं करना है, बल्कि जो व्यक्ति हेलमेट नहीं लगाया है उसके खिलाफ सीधे चालानी कार्रवाई की जाए। इधर घटना की जांच करवाई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”942280537″]

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews