जबलपुर : होम साईंस कॉलेज में छात्राओं का हंगामा, जमकर की तोड़फोड़

जबलपुर : होम साईंस कॉलेज में छात्राओं का हंगामा, जमकर की तोड़फोड़

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के होम साईंस कॉलेज में छात्राओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा कर दिया,
दरअसल सेकंड ईयर की इन छात्राओं का रिजल्ट घोषित हुआ था जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं के नंबर कम आए थे और कुछ फैल हो गई थी, छात्राओं ने रिवेल के लिए प्रिंसिपल से बात की थी, लेकिन प्रिंसिपल ने जब इससे इंकार किया तो नाराज छात्राओं ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रिंसिपल का कार्यालय घेर लिया और तोड़फोड़ कर दी।

यह भी पढ़ें… पुलिसकर्मियों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा पदोन्नति और ग्रेड पे का लाभ, तैयारियां तेज

एनएसयूआई कार्यकर्त्ताओ के साथ मिलकर करीबन 200 से ज्यादा छात्राओं ने हंगामा किया, छात्राओं ने मांग पूरी न होने पर प्रिन्सिपल के दफ्तर मे घुसने की कोशिश की, वही कॉलेज मेन गेट पर छात्राओं ने तालाबंदी कर दी, इसके साथ ही छात्राओं ने परिसर में रखे गमले और अन्य समान को भी तोड़ डाला, मौके पर पहुंची पुलिस से भी छात्राओं की झड़प हो गई। पुलिस ने छात्राओं सहित NSUI कार्यकर्त्ताओ को हटाया। पुलिस ने मौके से एनएसयूआई के 7 छात्रों को हिरासत में लिया है, वही कालेज में पुलिस बल तैनात किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews