
जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर में 18 सितंबर को देश की जानी मानी हस्तियाँ कार्यक्रम में शामिल होने आ रही है, इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनगड़, सुप्रीम कोर्ट के जज, मप्र के चीफ जस्टिस समेत कई न्याय जगत की हस्तियां मौजूद रहेंगी, दरअसल जस्टिस तन्खा मेमोरियल रोटरी इंस्टीट्यूट फॉर स्पेशल चिल्ड्रंस स्कूल की रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…. जबलपुर : कांग्रेस विधायक के नाम से बनी फर्जी आईडी, मांगे पैसे, कई लोगों ने दे भी दिए
गौरतलब है कि जबलपुर में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए तन्खा मेमोरियल के 5 स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, जो कि जबलपुर, भोपाल, मंडला, इंदौर व उज्जैन में संचालित हैं। इसकी शुरुआत 1997 में हुई थी। जब मात्र 5 बच्चे थे, अब इनकी संख्या 16 सौ से अधिक है। अब तन्खा मेमोरियल अपना रजत जयंती समारोह मना रहा है इस समारोह में शामिल होने दिग्गज शहर पहुँच रहे है।
ऐसी होगी आयोजनों की रूपरेखा
17 सितंबर को जस्टिस तन्खा मेमोरियल फॉर स्पेशल चाइल्ड के नाम से संचालित स्कूल की रजत जयंती समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें रंगारंग कार्यक्रम होंगे। 18 सितंबर को मानस भवन में 2 घंटे का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस जेएस वर्मा की स्मृति में जेएस वर्मा मेमोरियल लेक्चर का आयोजन होगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनगड़ सहित सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस व मप्र के चीफ जस्टिस शामिल होंगे।
