जबलपुर वेयर हाउस में गड़बड़ी और चोरी के चलते बंद किया था ताला, अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप

jabalpur warehouse

Jabalpur News : जबलपुर में मूंग खरीदी सहित वेयर हाउस में रखी उपज में गड़बड़ी के चलते चरगवां स्थित मयंक वेयर हाउस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मयंक वेयर हाउस में चोरी एवं अन्य गड़बड़ी के चलते इसे सील किया गया था और इसकी जांच अभी लंबित है।

क्या है पूरा मामला

मयंक वेयर हाउस के संचालक नरेन्द्र सिंह ने कलेक्टर और एसपी को शिकायती आवेदन दिया और बताया कि बगैर नोटिस के और उनकी गैर मौजूदगी में गोदाम का ताला खोल गया है। जबकि गोदाम में बीते दिनों चोरी का एक प्रकरण पुलिस थाने में दर्ज है, जिसकी जांच अभी पूरी नहीं हुई। वह पाटन में पेशी में गये थे तभी शाखा प्रबंधक ने फोन करके जानकारी दी कि भोपाल से कुछ अधिकारी जांच करने आए है। जब गोदाम संचालक नरेन्द्र सिंह न्यायालयीन कार्य निपटाकर पहुंचे तो गोदाम का ताला खुला मिलने पर वह हैरान हो गये।

उन्होंने पुलिस शिकायत के साथ यह भी जानकारी चाही है कि किसके आदेश एवं शिकायत पर कार्रवाई की गई और बगैर उनकी मौजूदगी के वेयर हाउस का ताला खोले जाने का उल्लेख पूर्व में प्रचलित पुलिस जांच के प्रकरण में इसे शामिल किया जाये। कलेक्टर ने शिकायती आवेदन मिलने पर जांच की बात कही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews